अल्मोड़ा पुलिस का गौरव ! मुख्यमंत्री ने किस उपलब्धि पर दिया बड़ा सम्मान?

Responsive example

अल्मोड़ा -अल्मोड़ा पुलिस के लिए यह गौरव का पल है। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में शानदार योगदान के लिए जिले के दो पुलिसकर्मियों को राज्य स्तरीय सम्मान मिला है।

दिनांक 18 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा और आरक्षी विनोद कुंवर को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार–2024 से सम्मानित किया। दोनों पुलिसकर्मियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के प्रयास लोगों के जीवन की सुरक्षा से सीधे जुड़े हैं और ऐसे कार्य पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायी हैं।

एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेंद्र पींचा ने भी दोनों सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है और अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *