टनकपुर डंपिंग स्थल पर लगी आग पर त्वरित कार्रवाई, जनपद में लिगेसी वेस्ट निस्तारण परियोजनाओं को राज्य स्तरीय समिति की मंज़ूरी

Responsive example

टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर डंपिंग स्थल पर अचानक लगी आग ने सुबह-सुबह प्रशासन को सतर्क कर दिया। जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने कूड़े में आग लगा दी थी। जैसे ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर श्री दीपक बुदलाकोटी को इसकी सूचना मिली, तुरंत नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया।

सुबह होते ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा देने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थल पर निगरानी बढ़ाने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दूसरी तरफ—जनपद में करोड़ों के लिगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट को बड़ी हरी झंडी!

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत लीगेसी वेस्ट निस्तारण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं का प्रस्ताव 31.10.2025 को मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में गठित State High Powered Committee की बैठक में प्रस्तुत किया गया था।

बैठक में टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट नगर निकायों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इससे जिले में वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण को गति मिलेगी और स्वच्छता कार्यों में मजबूती आएगी।


📌 स्वीकृत प्रस्तावों का पूरा विवरण —

नगर पालिका परिषद्, टनकपुर

  • लीगेसी वेस्ट की कुल मात्रा: 11,223.47 मीट्रिक टन

  • उपचार एवं निस्तारण लागत: ₹76.34 लाख

नगर पालिका परिषद्, लोहाघाट

  • लीगेसी वेस्ट की कुल मात्रा: 13,648.08 मीट्रिक टन

  • उपचार एवं निस्तारण लागत: ₹117.01 लाख

नगर पालिका परिषद्, चम्पावत

  • लीगेसी वेस्ट की कुल मात्रा: 10,731.00 मीट्रिक टन

  • उपचार एवं निस्तारण लागत: ₹77.77 लाख


📢 क्या बदलेगा अब?

इन तीनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से:

  • जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई रफ्तार मिलेगी

  • लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होगा

  • स्वच्छता कार्य पहले से अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *