
देहरादून — भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में ज्यादा असर
IMD के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और बारिश की संभावना सबसे अधिक है।
27 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में
गरज-चमक
40-50 KM/H की तेज हवाएं
हल्की बारिश की संभावना
28 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में
50-60 KM/H तक तेज हवाएं
बिजली चमकने के साथ बारिश
बाकी जिलों में भी
गरज-चमक और 40-50 KM/H की हवाएं चल सकती हैं।
29 मई सबसे भारी दिन
उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में
तेज बारिश
50-60 KM/H हवाएं, झोंके 70 KM/H तक
कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी हुई है।
30 मई
राज्य के कई जिलों में
गरज-चमक
40-50 KM/H की हवाएं
हल्की से मध्यम बारिश
31 मई
पर्वतीय जिलों में
गर्जना के साथ बारिश
30-40 KM/H की हवाएं
पिछले कई दिनों से मैदानों में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।