नाबालिग को बंधक बनाने और षड्यंत्र के आरोप में दो गिरफ्तार

Responsive example

चम्पावत: थाना चम्पावत क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और अन्य व्यक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसाने के षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमल सिंह रावत, अर्जिता राय और आनन्द सिंह मेहरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की जा रही मामले की विवेचना के दौरान इसमें पॉक्सो एक्ट की धारा 16 और 17 की भी वृद्धि की गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के दो अभियुक्तों कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कानून का दुरुपयोग करने और समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *