
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौसानी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बाइक और टाटा 407 ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक संख्या UP 32 DW 3526 से कौसानी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक (UK 01 CA 0256) से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान अमित सिंह (28 वर्ष), राजेंद्र सिंह मेहरा (29 वर्ष) और सुरेश सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोमेश्वर क्षेत्र के ही निवासी हैं।
हादसे के बाद तीनों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित सिंह और राजेंद्र सिंह मेहरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा रेफर कर दिया, जबकि सुरेश सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।