
वॉशिंगटन डीसी –के Washington Hilton Hotel में आयोजित कॉरेस्पोंडेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में ट्रंप, Melania Trump और JD Vance मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 4–6 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिसके बाद मेहमान मेजों के नीचे छिप गए। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं।