
दूरसंचार विभाग के Telecommunication Engineering Centre में 6 माह की इंटर्नशिप, प्रदर्शन पर 12 माह तक विस्तार संभव
Telecommunication Engineering Centre (DoT) ने इंटर्नशिप स्कीम के तहत 25 इंटर्न लेने के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और समापन पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
मुख्य तथ्य
-
पद: 25 (संख्या आवश्यकता अनुसार बदल सकती है)
-
मानदेय: 15,000 रुपये प्रतिमाह
-
अवधि: 6 माह, विस्तार 12 माह तक संभव
-
पात्रता: BE/BTech प्री-फाइनल/फाइनल वर्ष या पिछले 1 वर्ष में संबंधित स्नातक/परास्नातक पूर्ण, न्यूनतम 60%
-
विषय: इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन/टेलीकॉम/आईटी/कंप्यूटर/इलेक्ट्रिकल आदि
-
स्थान: मुख्यालय K.L. भवन, जनपथ, नई दिल्ली; क्षेत्रीय कार्यालय—दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु
-
अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2025
आवेदन
-
निर्धारित प्रपत्र (Annexure-II) के साथ संस्थान की अनुशंसा और CV लगाएँ
-
ऑनलाइन: सभी दस्तावेज एक ही PDF (अधिकतम 10 MB), फ़ाइल नाम आवेदक के नाम जैसा रखें
-
ऑफ़लाइन: ADG (Pers.), TEC, K.L. भवन, जनपथ, नई दिल्ली—110001 पर स्पीड पोस्ट/व्यक्तिगत जमा
चयन
-
पात्रता जाँच के बाद 3 वरिष्ठ अधिकारियों की समिति चयन करेगी; इंटरव्यू हो सकता है, TA/DA देय नहीं
-
अध्ययनरत होने पर जॉइनिंग से पहले संस्थान से NOC आवश्यक; इंटर्नशिप नौकरी नहीं है और नियुक्ति की गारंटी नहीं देती
click heir fo details TEC Internship Notification (1)