‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘* अभियान के अन्तर्गत अल्मोडा में निम्न जगह लगेगा शिविर

Responsive example

 

अल्मोड़ा – ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘* अभियान के अन्तर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में कैंप लगाये जाने तथा न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में जन-सामान्य को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है

 

*दिनॉंक 20 दिसम्बर, 2025* को विकासखण्ड *भैसियाछाना* के न्याय पंचायत लिंगुणता के राजकीय इण्टर कालेज नौगॉव में, विकासखण्ड *भिकियासैंण* के न्याय पंचायत बासोट के इण्टर कालेज बासोट में, विकासखण्ड *धौलादेवी* के न्याय पंचायत पुनवानौला के गॉधी इण्टर कालेज में, विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत पोखरी के प्राईमरी पाठशाला बुग्गीशाला चौसाला में, विकासखण्ड *द्वाराहाट* के न्याय पंचायत कामा के पंचायत घर बाड़ी में, विकासखण्ड द्वाराहाट के न्याय पंचायत विजयपुर के प्राथमिक विद्यालय विजयपुर में, विकासखण्ड *हवालबाग* के न्याय पंचायत खत्याड़ी के जनमिलन केन्द्र खत्याड़ी में, विकासखण्ड हवालबाग के न्याय पंचायत रमड़ा के राधा-कृष्ण मन्दिर गोविन्दपुर में, विकासखण्ड *लमगड़ा* के न्याय पंचायत बकस्वाड़ के राजकीय इण्टर कालेज पिपली में, विकासखण्ड लमगड़ा के न्याय पंचायत शहर फाटक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक में, विकासखण्ड स्याल्दे के न्याय पंचायत महंग्यारी के तलाई में, विकासखण्ड *स्याल्दे* के न्याय पंचायत गोलना में, विकासखण्ड सल्ट के न्याय पंचायत बांगीधार के राजकीय इण्टर कालेज बांगीधार में एवं विकासखण्ड *सल्ट* के न्याय पंचायत मछोड़ के राजकीय इण्टर कालेज मछोड़ में आयोजित होने वाले बहुउद्देशी शिविरों में उपस्थित लोगों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही

विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए तथा कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभाविन्त किए जाने के लिए आवेदन पत्र भरवायें जाए। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन बहुउद्देशीय शिविरों का वृहद प्रचार-प्रसार करने के साथ ही स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाय।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *